(अजय पाल)- दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफ लाइन कहा जाता है पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में बनी हुई है मेट्रो रेल में पिछले कुछ समय से रील बनाना,बिकनी गर्ल. जैसे वीडियो जमकर वायरल हुए जिसमें दिल्ली मेट्रो ने खूब सुर्खियां बटोरी।
मेट्रो में होने वाली घटनाओं के वीडियो अक्सर सामने आते रहते है हाल में मेट्रो में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है मेट्रो रेल में वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर कहासुनी हो गयी इसके बाद एक महिला दूसरी महिला के साथ तेज आवाज में चिल्लाने लगती है व अपशब्द कहने लगती है।
दिल्ली मेट्रो में एक महिला का दुर्व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/Jae39k8iHE
— Priya singh (@priyarajputlive) August 3, 2023
मेट्रो में जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें देखा जा सकता है एक महिला मेट्रो में सीट के अंदर बैठी हुई है वही एक दूसरी महिला मेट्रो में आती है वह सीट पर बैठी महिला से आगे खिसकने को कहती है इस दौरान महिला अपना आपा खो देती हैवह मेट्रो में जोर जोर से चिल्लाने लगती है वह सीट पर बैठी महिला से अपशब्द कहने लगती है।इस दौरान अपशब्द बोल रही महिला की बातें सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है. वह कहती है कि मैं जूते से मारूंगी. इसके जवाब में महिला ने कहा, ‘जूते से नहीं बेल्ट से मारों।
Read also-विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के अलावा इन खूबसूरत गर्ल्स से भी रहा अफेयर
मेट्रो में दोनों महिलाओं के बीच हो रहे झगडे को देख एक पुरुष बीत बचाव के लिए आया । लेकिन एक महिला ने उसे हटा दिया एक दूसरी महिला तेज आवाज में बोल रही महिला को समझाने की कोशिश करती है लेकिन महिला शांत नहीं हुई मेट्रो में इस विवाद का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल इससे पहले दिल्ली मेट्रो में एक बिकिनी गर्ल का वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा था. इसके बाद से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC से मेट्रो में अश्लीलता रोकने की मांग की जा रही थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

