मेवात में नए साल के पहले सप्ताह में मिलेगी महिलाओं को वुमन वर्किंग हॉस्टल की सौगात

मेवात (रिपोर्ट-कासिम खांन) : नववर्ष 2021 के पहले सप्ताह में ही जिले की कामकाजी महिलाओं के लिए वुमन वर्किंग हॉस्टल की सौगात मिलने जा रही है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से विचार – विमर्श के बाद इस कामकाजी महिला हॉस्टल को शुरू करने की स्वीकृति जिला रेडक्रास समिति नूह को मिल चुकी है।

जिला रेडक्रास सचिव नूह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस वुमन वर्किंग हॉस्टल में तकरीबन 40 महिलाओं को शुरुआती तौर पर रखा जाएगा और  इसके अलावा उपमंडल स्तर पर चारा आवास केंद्र जल्दी ही बनेंगे । सचिव ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । जिसके लिए 28 दिसंबर अंतिम तिथि रखी गई है।

 

उन्होंने कहा कि जिले की महिलाएं , बेटी , बहन वुमन वर्किंग हॉस्टल में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । जिसके लिए उन्हें महज 2500 रुपए देने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 24 घंटे कामकाजी महिला हॉस्टल में सेवादार व चौकीदार तैनात किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । इसके अलावा खाने के लिए कैंटीन किचन की व्यवस्था की गई है।

 

ALSO READ-सोहना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल

 

इस हॉस्टल में शिक्षा जगत के अलावा कोचिंग सेंटर से जुड़ी महिलाएं रह सकती हैं , साथ ही छात्राओं को भी इसमें रहने की सुविधा प्रदान की गई है । जिला रेडक्रास समिति सचिव महेश गुप्ता ने  कहा कि नूह जिले को बने हुए तकरीबन 15 वर्ष बीत चुके हैं ।

 

शाहपुर नंगली मार्ग पर मेवात विकास अभिकरण कार्यालय के समीप तकरीबन 2 करोड़ रुपए की लागत से सभी सुविधाओं से लैस कामकाजी महिला हॉस्टल बनाया गया है , जो नववर्ष के पहले सप्ताह में ही जनता को समर्पित होने जा रहा है । इसके बाद उन महिलाओं को नूह शहर में रहने में दिक्कत नहीं होगी। जिनको अभी तक रहने के लिए कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *