दिल्ली NCR, राजस्थान और हरियाणा की महिलाएं BJP मुख्यालय मेंPM मोदी को सम्मानित करेंगी 

Women’s Reservation Bill- संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने के लिए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर की लगभग दो हजार महिलाएं शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय पहुंचीं। इस कार्यक्रम में करीब 55 महिला सांसद और मंत्री भी मौजूद रहेंगWomen’s Reservation Bill

महिला मंत्रियों और सांसदों के अलावा पार्टी प्रमुख जे. पी. नड्डा और बीजेपी के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इससे पहले गुरुवार को राज्यसभा में बिल पास होने के बाद महिला सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया था।

Read also – ये है दुनिया का सबसे बदबूदार फूल, 10 साल में एक बार खिलता है, कई किलोमीटर तक फैल जाती है बदबू

संसद ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। राज्यसभा ने गुरुवार को इसे सर्वसम्मति से मंजूर किया। सदन में मौजूद सभी 214 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *