आश्वासन पर पहलवानों का धरना खत्म, इन बातों पर बनी सहमति

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा प्रदर्शन गरमगरमी के बाद खत्म हो गया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खिलाडियों के बीच चली मीटिंग में सहमति के बाद प्रदर्शन खत्म करने का पहलवानों ने ऐलान किया। मीटिंग देर रात करीब 5 घंटे तक चली। खिलाड़ियो की मागों का पूरी की जाने की बात कही गई। मीटिंग के दौरान एक कमेटी गठित करने की योजना बनाई गई है जो 4 हफ्ते में रिपोंर्ट बना खेल मंत्रालय को सौपेंगी।

पहलवानों की शिकायतों के समाधान के पहले कदम के तहत निशाने पर आए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग किया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की वार्ता में गतिरोध दूर होने पर विनेश फोगाट, बंजरग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित अन्य पहलवानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया। बता दें कि उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

Read also: खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

आज होगी निगरानी समिति के सदस्यों की घोषणा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मैराथन बैठक के बाद कहा, ‘‘एक निगरानी समिति बनाने का फैसला किया गया है जिसके सदस्यों के नामों की घोषणा आज ही की जाएगी. यह समिति चार हफ्ते में जांच पूरी करेगी. यह समिति डब्ल्यूएफआई और इसके अध्यक्ष के खिलाफ वित्तीय या यौन उत्पीड़ के सभी आरोपों की गंभीरता से जांच करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *