Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। बल्देव थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से सात बसें और तीन कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हैं। मौके पर पहुंचे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ।
Read also- मथुरा कलेक्ट्रेट में चैंबर ध्वस्तीकरण पर भड़के वकील, प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
एसएसपी के मुताबिक हादसे के बाद कुछ वाहनों में आग भी लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ वाहन पूरी तरह से खाक हो गए। घायलों को बल्देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर अफसोस जाहिर करते हुए मारे गए लोगों के परिवारवालों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।Yamuna Expressway Accident Yamuna Expressway Accident Yamuna Expressway Accident
Read also- Delhi Crime: दिल्ली के जाफराबाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या
इस जली हुई गाड़ी की स्थिति देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे लोगों ने जान बचाई होगी. गाड़ी पूरी तरह जल चुकी है. गाड़ी को ऐसी हालत में देखकर इसके मालिक के जहन से ये हादसा अब शायद कभी नहीं निकल पाएगा.देखिए ये बस जब अपनी यात्रा पर निकली होगी इसमें कई यात्री सवार थे. सब अपनी अपनी मंजिल पर पहुंचने की बाट जोह रहे थे. जैसे ही गाड़ी टकराई तो लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई. चार लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोगों का इलाज चल रहा है.Yamuna Expressway Accident
