Delhi: पिज्जा आउटलेट में दर्दनाक हादसा, AC कंप्रेसर फटने से पांच लोग हुए घायल

Yamuna Vihar
Yamuna Vihar: दिल्ली के यमुना विहार के एक फूड आउटलेट में देर रात हुआ बड़ा हादसा। फूड आउटलेट पिज्जा हट के ग्राउंड फ्लोर पर एसी कंप्रेसर में हुआ ब्लास्ट। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत तीन फायर टेंडर मौके पर भेजी। इस धमाके में हुए पांच लोग  घायल हो गए।घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मचा गया। AC कंप्रेसर में ब्लास्ट के पीछे के कारणों का लगाया जा रहा पता। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओवरहीटिंग से हुआ था ब्लास्ट ।Yamuna Vihar
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में एक पिज्जा आउटलेट में एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 8.55 बजे विस्फोट की सूचना मिली। बिल्डिंग में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो फ्लोर ऊपर हैं।Yamuna Vihar
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, “तीन दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। मामूली रूप से घायल हुए पांच लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।”अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।Yamuna Vihar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *