Himachal: कुल्लू में भूस्खलन से मची तबाही, कई लोगो के मलबे में दबे होने कि आशंका

Himachal:

Himachal: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड इलाके में भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिले की घाटू पंचायत के शरमानी गांव में सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने मंगलवार को बताया कि एक शव बरामद कर लिया गया है और चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।Himachal:

Read also- Nepal Protest: नेपाल के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा भारत- विदेश मंत्रालय

मृतक की पहचान शिव राम की पत्नी बरसीती देवी के रूप में हुई है, जबकि चुन्नी लाल, अंजू, जागृति और पुपेश अब भी लापता हैं। गांव में तलाश अभियान जारी है।धर्म दास, उनकी पत्नी कला देवी और शिव राम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें निरमंड के अस्पताल में भर्ती कराया।प्रधान ने बताया कि प्रशासन और उप-मंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय को इस त्रासदी की सूचना दे दी गई है और ग्रामीण रात से ही तलाश और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।Himachal:

Read also-West Bengal: टैगोर की तस्वीर जलाने की कोशिश पर बवाल! TMC ने छात्र नेता को पार्टी से किया निष्कासित

मानसून की शुरुआत यानी 20 जून से आठ सितंबर तक राज्य में वर्षाजनित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 370 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, इन 370 मौतों में से 205 वर्षाजनित घटनाओं के कारण हुईं, जिनमें 43 मौतें भूस्खलन से, 17 बादल फटने से और नौ अचानक आई बाढ़ से हुईं।कुल्लू में सोमवार तक भूस्खलन की 22 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 15 लोगों की जान गई है।Himachal:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *