Yamunanagar: सिंचाई विभाग के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, नई टेंडर पॉलिसी के बहिष्कार का किया ऐलान

Yamunanagar:

Yamunanagar: यमुनानगर में सिंचाई विभाग के सभी ठेकेदारों के सब्र का बांध टूट गया। जब सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने विभाग और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । करीब तीन साल से लंबित पड़ी करोड़ों रुपये की पेमेंट और नई टेंडर पॉलिसी के विरोध में ठेकेदारों ने यमुनानगर में सिंचाई विभाग के दफ्तर के भीतर प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। Yamunanagar: 

Read Also: हरियाणा में 29 विभागों के 271 कैडरों के लिए ऑनलाइन तबादला अभियान के दूसरे चरण की जल्द होगी शुरुआत

यमुनानगर में सिंचाई विभाग के दफ्तर के बाहर जिले भर के ठेकेदार एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले तीन साल से उनकी लगभग 20 करोड़ रुपये की पेमेंट अटकी हुई है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी बकाया राशि जारी नहीं की जाती और नई टेंडर पॉलिसी में बदलाव नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि नई टेंडर पॉलिसी में बोल्डर परचेज से जुड़ा नियम पूरी तरह से गलत और नियमों के खिलाफ है। Yamunanagar: 
ऐसे नियमों को मानना उनके लिए संभव नहीं है। यह प्रदर्शन यमुनानगर इरिगेशन कंस्ट्रक्शन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले किया गया, जिसमें जिले के सभी सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने एकजुटता दिखाते हुए हिस्सा लिया। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो वे धरना देने और आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि विभाग और सरकार इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान कब तक निकाला जाता है। Yamunanagar: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *