Sports: ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद सामने आया यशस्वी जायसवाल का रिएक्शन, बोले- हम और मजबूत होकर लौटेंगे

Yashasvi Jaiswal News:

Yashasvi Jaiswal News: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे को सीखने वाला अनुभव बताया और ऑस्ट्रेलिया से एक-तीन से हारकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के बाद और मजबूत होकर लौटने का संकल्प लिया।सीरीज में 43.44 की औसत से 391 रन बनाकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे 23 वर्षीय जायसवाल ने पर्थ टेस्ट में 161 रन की शानदार पारी खेली जिसने भारत की 295 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Read also-Jharkhand Politics: CM सोरेन ने महिलाओं के बैंक खातों में डाले माइयां सम्मान योजना की धनराशी

जायसवाल ने दो अर्द्धशतक भी लगाए लेकिन भारत रविवार को सिडनी में पांचवां और अंतिम टेस्ट छह विकेट से हारने के बाद एक दशक में पहली बार ट्रॉफी बरकरार रखने में विफल रहा।जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘मैंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखा… दुर्भाग्य से, परिणाम वे नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी लेकिन हम और मजबूत होकर लौटेंगे। आपका समर्थन ही सब कुछ है।’’

Read also-बिहार में सियासत तेज, प्रशांत किशोर को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी लहर

इस हार ने भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को भी तोड़ दिया। अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।भारत की हार ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों को निराश किया है लेकिन दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी जैसी युवा प्रतिभाओं का समर्थन किया है और ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत पर जोर दिया है जो अपने विकेट को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘वे भारत और खुद के लिए नाम कमाने के भूखे हैं। ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है। आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अपने विकेट की रक्षा अपनी जान की तरह करें।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *