बिहार में सियासत तेज, प्रशांत किशोर को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी लहर

Prashant Kishor News:  पटना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार की बिना शर्त जमानत मिल गई है। इससे पहले बेल बॉन्ड भरने से उन्होंने इनकार किया था।प्रशांत किशोर को बेऊर थाने से बेल मिली है। पुलिस प्रशांत किशोर को जेल से निकालकर थाने ले गई और उन्हें थाने से छोड़ दिया गया। हालांकि इससे पहले बेल नहीं लेने के कारण उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था।दरअसल, प्रशांत किशोर को पटना पुलिस बेऊर जेल लेकर चली गई थी, जहां उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया जाना था. प्रशांत किशोर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन अचानक थोड़ी ही देर में बेऊर जेल से पुलिस उन्हें लेकर थाने आई और फिर उन्हें बिना शर्त जमानत मिल गई।

Read also-CM नीतीश कुमार ने NDA छोड़ने की संभावना से किया किनारा, विपक्षी दलों को दिया ये संदेश

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में ‘‘गैर-कानूनी तरीके’’ से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। जमानत लेने से इनकार करने के बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।किशोर ने जमानत शर्तों को अनुचित करार दिया। सैंतालीस वर्षीय किशोर ने कहा कि वे जेल में अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उनके खिलाफ पिछले सप्ताह गांधी मैदान में आमरण अनशन शुरू करने के लिए मामला दर्ज किया गया था, जो पटना उच्च न्यायालय के उस आदेश का उल्लंघन है।

Read also-गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में टेका मत्था

जिसके तहत शहर के गर्दनी बाग इलाके के अलावा किसी अन्य स्थान पर इस तरह के किसी भी प्रदर्शन पर रोक है।किशोर की पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े वरिष्ठ वकील वाई वी. गिरि ने कहा कि जमानत इस ‘‘अनुचित’’ शर्त के साथ दी गई कि किशोर को एक लिखित हलफनामा देना होगा।उन्होंने कहा कि ऐसा करना ‘‘अपराध स्वीकार करने’’ के समान होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने किशोर और उनके समर्थकों को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन प्रतिबंधित क्षेत्र के पास किया जा रहा था और इस तरह से उनका प्रदर्शन गैरकानूनी था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *