Zika Virus: पुणे में डेंगू के साथ जीका संक्रमण के भी बढ़े मामले,दो गर्भवती महिलाओं समेत 7 लोग संक्रमित

Zika Virus:

Zika Virus: महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस संक्रमण के सात मामले सोमवार को सामने आए।संक्रमित मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।एक अधिकारी ने बताया, “एरंडवाने इलाके की 28 साल की गर्भवती महिला में जीका वायरस पाया गया है। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 हफ्ते की गर्भवती एक और महिला में सोमवार को संक्रमण पाया गया। दोनों महिलाओं की हालत ठीक है और उनमें कोई लक्षण नहीं है।

Read also-Akhilesh Yadav: हाथरस भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की वजह से भ्रूण में माइक्रोसेफेली (ऐसी स्थिति जिसमें असामान्य मस्तिष्क विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है) हो सकता है।जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलती है, जिसे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी।अधिकारी ने कहा, “पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। एहतियात के तौर पर, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और फ्यूमिगेशन जैसे उपाय किए जा रहे हैं।”

Read also-Delhi Metro के चौथे चरण के तीनों कॉरिडोर पर 50 फीसदी काम पूरा, DMRC ने बताया क्यों हुई देरी?

पुणे में कुल सात पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें से दो गर्भवती महिलाएं हैं और बाकी तीन महिलाएं गैर-गर्भवती महिलाएं हैं, बाकी पुरुष हैं। अब ये तीन अलग-अलग इलाकों से हैं। एक एरंडवाने से है, एक मुंधवा से है और एक कोथरुड से है। ये मरीज शारीरिक रूप से ठीक हैं, उन्हें कोई गंभीर शिकायत नहीं है और वो ओपीडी के आधार पर इलाज करवा रहे हैं, कहीं भी मरीज को इनडोर उपचार के लिए भर्ती नहीं किया गया है। हम मरीजों पर लगातार नजर रख रहे हैं, हम संबंधित मरीजों के डॉक्टरों के टच में हैं।”पीएमसी का इंसेक्ट कंट्रोल डिपार्टमेंट मच्छरों से बचाव के उपाय कर रहा है। मच्छरों से बचाव के दो तरीके हैं। एक वयस्क मच्छर से बचाव का उपाय और दूसरा लार्वा से बचाव का उपाय।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *