Zimbabwe Tragedy: जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता

Zimbabwe Tragedy

Zimbabwe Tragedy: जिम्बाब्वे की करिबा झील में एक नौका के पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने ये जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, 90 लोगों को ले जाने में सक्षम नौका में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे। उसने बताया कि 77 लोगों को बचाकर झील के एक छोटे द्वीप पर पहुंचा दिया गया है और उन्हें वापस लाने के लिए नौकाएं भेजी जा रही हैं। Zimbabwe Tragedy

जिम्बाब्वे के सरकारी प्रसारक ‘जेडबीसी’ ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तेज गति वाली कुछ नौकाएं झील में पलटी हुई नौका की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल के ऊपर चक्कर लगाता दिख रहा है। Zimbabwe Tragedy

Read Also: Gulf Of Oman: अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक जहाज पर की गोलाबारी

जिम्बाब्वे की नागरिक सुरक्षा इकाई ने एक बयान में कहा कि टिकटों की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, नौका पर 114 वयस्क यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। बयान में कहा गया है कि संभव है कि नौका पर ऐसे बच्चे भी सवार हों, जिनके लिए टिकट की आवश्यकता नहीं होती। एजेंसी ने इस दुर्घटना को आधिकारिक तौर पर आपदा घोषित करने की सिफारिश की है। जिम्बाब्वे और जाम्बिया इस झील को साझा करते हैं और दोनों देशों के बीच आधिकारिक सीमा झील के बीचोंबीच से गुजरती है। Zimbabwe Tragedy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *