America के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या में 5,000 से ज्यादा की कटौती करेंगे

America President Donald Trump will reduce the number of US troops in Germany by more than 5,000.

America: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार 2 मई को कहा कि जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या में 5,000 से भी अधिक की कटौती की जाएगी। इससे पहले, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि जर्मनी से करीब 5,000 सैनिकों को वापस बुलाया जाएगा, लेकिन शनिवार को जब ट्रंप से इस कदम का कारण पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और कहा कि इससे भी बड़ी कटौती की जाएगी।America

ट्रंप ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बड़ी संख्या में कटौती करेंगे और हम 5,000 से कहीं अधिक की कटौती कर रहे हैं।’’ जर्मनी के रक्षा मंत्री ने अमेरिकी सैनिकों की संख्या में कटौती संबंधी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की इस घोषणा को सहजता से लिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों की संख्या में कटौती की संभावना पहले से ही थी और उन्होंने यूरोप में अमेरिकी सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही तैनाती के पारस्परिक लाभ पर जोर दिया।America

Read Also: “राजस्थान में 24 घंटे वाटर होल गणना पूरी! 2,685 जगहों पर वन्यजीवों की गिनती, तेंदुए 20 से बढ़कर हुए 28”

जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि यूरोप ने अमेरिका के नेतृत्व वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के भीतर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत को समझा है और वह इस दिशा में काम भी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय महाद्वीप में सेना की तैनाती से अमेरिका को भी फायदा होता है। जर्मनी नाटो का एक अहम सदस्य है।America

ट्रंप ईरान युद्ध में शामिल होने की नाटो सहयोगियों की अनिच्छा पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और उन्होंने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज तथा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर जैसे नेताओं पर तीखा हमला बोला है। मर्ज ने पिछले हफ्ते ईरान युद्ध की आलोचना करते हुए कहा था कि ईरानी नेतृत्व द्वारा अमेरिका को ‘‘अपमानित’’ किया जा रहा है, और उन्होंने वॉशिंगटन की रणनीति की कमी को भी उजागर किया। जर्मनी से 5,000 सैनिकों को वापस बुलाने का मतलब होगा, यूरोपीय देश में तैनात 36,000 अमेरिकी सैनिकों का लगभग सातवां हिस्सा बुलाना।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *