छत्तीसगढ़ के कांकेर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, 2 कारों की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 3 घायल

Chhattisgarh

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हाईवे पर तेज रफ्तार 2 कारों की टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी साझा की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार देर रात कांकेर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नथिया नवागांव गांव के पास हुई। शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि चारामा इलाके के उदकुड़ा गांव के मांडवी परिवार के सात सदस्य चिवराज गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। Chhattisgarh

Read Also: कुवैत ने किया ईरान की ओर से हमले का दावा, एक अहम पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त

उन्होंने बताया कि एक कार में 6 लोग सवार थे जिनमें 3 महिलाएं, 1 बच्चा और 2 पुरुष शामिल थे। इस दर्दनाक हादसे में जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी कार में सवार 2 लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना की आगे की जांच जारी है। Chhattisgarh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *