उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी, विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की दी सलाह

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। वहीं 25 मई से 2 जून तक नौतपा का कहर देखने को मिलेगा। सूरज बिना किसी रहम के लोगों पर आग बरसा रहा है, वहीं सड़कें भी भट्टी जैसी तप रही हैं। ऐसे में दोपहर के वक्त घरों से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। गर्मी के प्रकोप को लेकर विशेषज्ञों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भीषण गर्मी और लू की चपेट में उत्तर भारत

नौतपा का दौर जारी है, इस बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी कहर ढा रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। कहीं कहीं तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार तक भी पहुंच रहा है। इसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर यात्रियों और बाहर काम करने वाले लोगों एवं मजदूरों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also: CM नायब सिंह सैनी आज पानीपत समेत 5 जिलों के लिए 80 नई इलेक्ट्रिक AC बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक लोगों को अगले कुछ दिनों तक लू जैसे हालात का सामना करना पड़ेगा। हालांकि उसने 28 मई के बाद मौसम में बदलाव आने का अनुमान जताया है। चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों को हल्की बारिश और तेज हवा से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सलाह दे रहे हैं किे गर्मी से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए वे क्या करें और क्या न करें। वे चेतावनी देते हैं कि लंबे समय तक तेज गर्मी के संपर्क में रहने से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे में उनकी सलाह कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और नियमित रूप से ऐसे भोजन और पेय पदार्थों का सेवन करें जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

Read Also: देशभर में आज बकरीद के पर्व की धूम, मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह की नमाज की गई अदा

इस बीच, चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर के त्वचा विज्ञान विभाग के डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के सबसे गर्म समय में घरों से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने गर्मी से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाने, शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने और फल और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर तरल पदार्थों का सेवन करने के महत्व पर भी जोर दिया।

अगले कुछ दिन बेहद अहम होंगे, क्योंकि मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तब तक अधिकारी और डॉक्टर लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे सतर्क रहें और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतें।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *