बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, तेज हवा चलने के कारण ये हादसा हुआ है।
आपको बता दें, ये हादसा समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा के पास तेज हवा के कारण हुआ है। पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, आज सुबह करीब पौने छह बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास स्थित बिंद टोली के 14 लोग नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा गए थे।
Read Also: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी, विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की दी सलाह
वापसी के दौरान तेज हवा के कारण उनकी नाव पलट गई। बयान में कहा गया है कि लोग कृषि कार्यों के लिए अक्सर सुल्तानपुर दियारा जाते थे। समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। पटना जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो शव बरामद किए गए हैं। वहीं, पांच अन्य लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वरिष्ठ जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुटे हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
