ऋषिकेश में आज से अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू, 80 देशों के लोग करेंगे योग कौशल का प्रदर्शन

ऋषिकेश

ऋषिकेश: उत्तराखंड का ऋषिकेश अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए हजारों योग प्रेमियों और अभ्यासकर्ताओं की मेजबानी के लिए तैयार है, जोकि आज 9 मार्च से 15 मार्च तक होगा। गायक कैलाश खेर, शिवमणि (परकशन वादक), और राधिका दास जैसे कलाकार भी मौजूद होंगे।

Read Also-T20 WC: जीतने के बाद गौतम गंभीर बोले-“मेरी जवाबदेही चेंजिग रूम में मौजूद 30 लोगों के लिए ही है”

आपको बता दें, ऋषिकेश में सप्ताह भर चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम में 80 विभिन्न देशों के आगंतुक  और 65 प्रतिष्ठित योगाचार्य इसमें भाग ले रहे हैंजो कि  गंगा के किनारे अपने योग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन के दौरान प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास पर कार्यशालाओं और सेमिनारों की भी योजना बनाई गई है।

Read Also-अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब बेटे मोजतबा खामेनेई को चुना गया ईरान का सुप्रीम लीडर

इसमें हठ योग, अष्टांग, कुंडलिनी, अयंगर और पावर योग के विभिन्न सत्र शामिल होंगे और इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि पहले ही शहर में आ चुके हैं। परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित यह योग महोत्सव सोमवार से प्रारम्भ होकर अगले रविवार को संपन्न होगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *