(अजय पाल)-एमपी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा कांग्रेस 150 सीटें जीतेगी। राहुल गांधी ने कहा बैठक में हमारी लंबी चर्चा चली। कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटें मिली वहीं मध्य प्रदेश में 150 सीट मिलने वाली है। राहुल गांधी ने बताया अभी हमारी लंबी चर्चा हुई हमारा अंदरुनी आकलन है कि हमें एमपी में 150 सीट मिलेगी जो कर्नाटक में किया उसे रिपीट करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक
बता दे कि दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे .केसी वेणुगोपाल , दिग्विजय सिंह , व पूर्व सीएम कमलनाथ समेत तमाम नेता इस बैठक में मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश में इस समय बीजेपी की सरकार है।मौजूद वक्त में यहां शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है। विधानसभा की यहां 230 सीटें है। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। बता दे कि मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर या दिसंबर में चुनाव हो सकते है। 17 दिसंबर 2018 को मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी।हालांकि सवा साल के बाद ही कमलनाथ सरकार गिर गयी थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

