Baadshah: टटीरी’ गाने पर विवादों में फंसे सिंगर बादशाह, NCW ने भेजा समन

Baadshah:

Baadshah: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ) ने गायक बादशाह और अन्य लोगों को उनके हरियाणवी गीत “टटीरी” में कथित अश्लीलता और अभद्रता के आरोप में तलब किया है।एक बयान में आयोग ने कहा कि गाने की सामग्री प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक प्रतीत होती है और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है। Baadshah

Read Also: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित, जानें पौराणिक कथा, पूजा विधि…

बयान में कहा गया है, “आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ‘टटीरी’ गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है।एनसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने निर्देशक माही संधू और जोबन संधू और निर्माता हितेन को भी 25 मार्च को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। आयोग के अनुसार उन्हें संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। Baadshah

Read Also: केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

आयोग ने कहा, “उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है।आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें बादशाह के नाम से जाना जाता है, इस महीने की शुरुआत में गाने के रिलीज के बाद विवादों में घिर गए थे। उन्हें कथित अश्लील गीतों और दृश्यों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनके खिलाफ पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। Baadshah

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए, क्योंकि वे संगीत वीडियो में कथित आपत्तिजनक बोल और दृश्यों के संबंध में निर्धारित समय सीमा से पहले पेश नहीं हुए थे।बादशाह ने हाल में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने अपने नए गाने से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी मांगी थी। Baadshah

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *