एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 43 पदक पक्के किए

एशियाई","खुशी","खेल","जूनियर","टीकम","भारत","मुक्केबाजी"

India Begins Asian U-15 & U-17 Boxing: भारत के चार और मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर यहां चल रही पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश के लिए 43 पदक पक्के कर लिए हैं। भारत ने अंडर-15 वर्ग में कम से कम 25 पदक पक्के कर लिए हैं, जबकि अंडर-17 वर्ग में 18 पदक जीतने तय हैं, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को कम से कम कांस्य पदक मिलता है...India Begins Asian U-15 & U-17 Boxing

Read also-एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 43 पदक पक्के किए

अमन सिवाच (63 किलो) और देवांश (80 किलो) ने अंडर-17 लड़कों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में क्रमशः फिलीपींस और जॉर्डन के मुक्केबाजों के खिलाफ आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) में जीत हासिल की। लड़कियों के वर्ग में सिमरनजीत कौर (60 किलो) ने जॉर्डन की अया अलहसनत पर 5-0 से जीत दर्ज की, जबकि हिमांशी (70 किलो) ने फिलिस्तीन की फराह अबू लैला के खिलाफ आरएससी के साथ पहले ही दौर में अपना मुकाबला खत्म कर दिया।

Read also-“लाइसेंस कैंसिल करवा दूंगा”….एयरपोर्ट पर कैब ड्राइवर और पैसेंजर में सामान को लेकर छिड़ी जंग

इससे पहले, नेल्सन ख्वाइराकपम (55 किग्रा) ने चीनी ताइपे के वांग शेंग-यांग पर पहले दौर में आरएससी जीत हासिल की, जबकि अभिजीत (61 किग्रा) और लक्ष्य फोगट (64 किग्रा) ने पुरुषों की अंडर-15 श्रेणी में क्रमशः किर्गिस्तान और जॉर्डन के विरोधियों के खिलाफ 5-0 की जीत दर्ज की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *