पहलगाम आतंकी हमले के बाद अनंतनाग में अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान जारी

Jammu Kashmir: After the Pahalgam terrorist attack, search operation continues at different places in Anantnag, pahalgam attack, jammu kashmir, indian army, pulwama, pahalgam attack, jammu kashmir, indian army, pulwama

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले में अलग-अलग जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क और उनके समर्थन तंत्र को खत्म करने के मकसद से अभियान चलाया जा रहा है।

Read Also: Delhi Crime: भजनपुर में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

बता दें, कोकरनाग, पहलगाम के ऊपरी इलाकों, हापटनाड, कपरान वेरीनाग और श्रीगुफवारा समेत कई इलाकों में फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। अनंतनाग पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान मिलकर अभियान चला रहे हैं। निगरानी बढ़ाने और अपराधियों का पता लगाने के लिए ड्रोन समेत कई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *