प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। 10 मई को तमिलनाडु के CM का पद संभालने वाले फिल्म स्टार एवं TVK प्रमुख विजय थलापति सोमवार को 52 साल के हो गए। PM
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ PM
Read Also: NTA ने पेपर लीक के दावे वाले वायरल वीडियो को बताया ‘फर्जी’
तमिलनाडु CM विजय को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसके दूसरी ओर डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीवीके नेता को शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में लिखा था, “मैं कामना करता हूं कि आप खुशी और शारीरिक-मानसिक सेहत के साथ जनता की सेवा करते रहें और इसके लिए आपको शक्ति मिले।” PM
