कांग्रेस: फारुक अबदुल्लाह पर जानलेवा हमला, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने की निंदा

Pramod Tiwari

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने फारूक अब्दुल्ला पर हमले कि निंदा की और सीधे तौर पर गृह मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि जब इतनी सुरक्षा वाले इंसान पर हमला हो सकता है तो कशमीर का क्या होगा और कशमीर की वादियों का क्या होगा। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कानून और सुरक्षा में सुधार के केंद्र सरकार के वादे के विपरीत, अधिक आतंकवादी गतिविधियाँ हो रही हैं। उन्होंने पहलगाम के हमले का भी जिक्र किया जिसमें कई बेगुनाह लोगों को उनका धर्म पूछ कर मार दिया गया।कांग्रेस

Read Also-भीषण गर्मी का प्रकोप, लू के हालात… पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बीती रात जानलेवा हमला किया गया, हालांकि वह बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। ये हमला एक शादी समारोह में हुआ हमले के दौरान शख्स के द्वारा उनके ऊपर गोली चलाई गई। लेकिन हमलावर पकड़ा गया और उसकी पहचान भी हो गई है। CCTV फुटेज के अनुसार, कमल सिंह जामवाल (68) नाम के एक बूढ़े आदमी ने अपनी पिस्तौल से उनपर पास से गोली चलाने कि कोशिश की लेकिन वो बाल-बाल बच गए । जम्मू-कश्मीर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया ।कांग्रेस

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *