Audi Price Hike: अप्रैल से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, कार के दाम 2% तक बढ़ सकते हैं, जानें क्या है वजह

Audi Price Hike:

Audi Price Hike: जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी बढ़ती लागत एवं रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए भारत में अपने वाहनों की कीमतें एक अप्रैल 2026 से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। ऑडी इंडिया ने गुरुवार को बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी हर मॉडल पर लागू होगी। Audi Price Hike:

Read Also- Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, वकील वाजिद खान ने शिकायत कराई दर्ज

विभिन्न मॉडल की ‘एक्स-शोरूम’ कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी। ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘हाल में कच्चे माल की लागत बढ़ने और रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण हम एक अप्रैल 2026 से कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक समायोजन कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का असर कम से कम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’Audi Price Hike:

Read Also- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत को तोड़ने की साजिश में राहुल गांधी पर लगाया आरोप

ऑडी इंडिया भारत में वर्तमान में लक्जरी कार और एसयूवी की एक श्रृंखला बेचती है जिनमें ऑडी क्यू3 से लेकर ऑडी आरएसक्यू8 तक के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमतें लगभग 43.23 लाख रुपये से 2.34 करोड़ रुपये के बीच हैं।Audi Price Hike:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *