दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Rain in NCR:

Rain in NCR: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।बदले हुए मौसम के मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है।गुरुग्राम,दिल्ली,नोएडा, गाजियाबाद  समेत एनसीआर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है।बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले एनसीआर में पिछले दो दिनों से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

Read Also: 14 प्रोडक्टों के लाइसेंस रद्द होने के बाद बिक्री पर लगाई रोक, पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री  दर्ज किया गया । मौसम विभाग ने दिल्ली में 11 व 12 जुलाई को हल्क व मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Read also- ओम बिरला ने ‘सदन की बात’ में इंदौर नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियों को संबोधित किया

लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत – राजधानी दिल्ली व नोएडा में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।वहीं लोगों को गर्मी से भी बड़ी राहत मिली है। मंगलवार 9 जुलाई को भी एनसीआर में तेज बारिश हुई थी।राजधानी में बारिश होने से कई जगहों पर जलभराव भी हुआ।जिससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।बता दें कि बुधवार सुबह से दिल्ली को उमस हो रही थी,जिसके कारण लोगों को गर्मी में बुरा हाल हो रहा था।भीषण गर्मी के बाद बारिश होने से लोगों गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान दफ्तर जाने वालों लोगों के जाम से सामना करना पड़ा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *