Delhi: पुलिस ने रविवार को बताया कि हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने पार्टी प्रमुख के कार्यक्रम स्थल पर हुई एक धार्मिक रस्म को जातिवादी रंग दिया।Delhi:
Read Also: Crime News: लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, नहर में मिला शव
पुलिस ने बताया कि यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर किए गए कार्यों से संबंधित हैं। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराएं भी लगाई गई हैं।
Read Also: चीन ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए 22 लाख अमेरिकी डॉलर की दी सहायता, प्रधानमंत्री ली क्विंग ने जताया शोक
जवाहर नगर के निवासी और ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ के सदस्य अमित कुमार ने हल्द्वानी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि वह “रस्म और सफाई अभियान” के दौरान मौजूद थे और 29 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की टिप्पणियों से समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने रस्म से जुड़े लोगों को “छुआछूत” का पालन करने वाले और “दलित-विरोधी” के तौर पर पेश किया।Delhi:
शिकायत में अमित कुमार ने कहा कि वह अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और इस अनुष्ठान में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल थे, जिनमें अनुसूचित जाति के लोग भी थे। उनके अनुसार, इस अनुष्ठान का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जाति से “कोई लेना-देना नहीं” था।यह राजनैतिक विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने आठ अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद 11 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित तौर पर शुद्धिकरण यज्ञ किया।
जहां कांग्रेस ने इस घटना को बीजेपी की दलित-विरोधी मानसिकता का नतीजा बताया है, वहीं बीजेपी ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि खरगे की रैली के बाद वहां गंदगी छोड़ दी गई थी और ऐसे नारे लगाए गए थे जो किसी धार्मिक स्थल के लिए उचित नहीं थे।29 अगस्त को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इस घटना की आलोचना की और शुद्धिकरण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को “निंदनीय और शर्मनाक मानसिकता” का नतीजा बताया और आरोप लगाया कि यह एससी/एसटी एक्ट का उल्लंघन है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
