दिल्ली की BJP सरकार मना रही चुनावी जीत की पहली वर्षगांठ, आज मिलेगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

BJP

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार आज दिल्ली में अपनी चुनावी जीत की पहली वर्षगांठ मना रही है। 8 फरवरी 2025 को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। आज से शुरू होकर 20 फरवरी (शपथ ग्रहण की वर्षगांठ) तक चलने वाले इस 12 दिवसीय उत्सव के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

CM रेखा आज दिखाएंगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी-

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान से लगभग 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। जिसके बाद राजधानी में कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 4000 हो जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन के लिए ‘पिंक सहेली’ (महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा) और ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ जैसे नए स्मार्ट कार्ड लॉन्च किए जाने की भी संभावना है।

बीते दिन मटियाला वासियों को विकासकार्यों की सौगात देकर CM रेखा गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि, “8 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक हम एक भव्य आयोजन दिल्ली की जनता तक पहुंचने के लिए करेंगे, लोगों के पास जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड देने का काम करेंगे…हम कल से कई परियोजनाओं के उद्घाटन शुरु करेंगे। रविवार को हम रामलीला मैदान से 500 EV बसें जनता को समर्पित करेंगे और इसके बाद 20 तारीख तक रोजाना सरकार की अनेक योजनाएं दिल्ली की जनता को समर्पित की जाएंगी।”

Read Also: हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है मनाली के करीब बसा ‘इग्लू विलेज’

दिल्ली की रेखा सरकार अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत “रिपोर्ट कार्ड” भी जनता के सामने पेश करेगी। वहीं मुख्यमंत्री उज्ज्वला लाभार्थियों को होली के अवसर पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT) की शुरुआत कर सकती हैं। यमुना रिवर क्रूज, नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ स्वास्थ्य केंद्र और ‘CM SHRI’ स्कूलों का उद्घाटन भी इस पखवाड़े के दौरान प्रस्तावित है।

20 फरवरी 2025 को दिल्ली के CM पद की शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने पहले वर्ष में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने, प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई नीतियां बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। आज के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *