काबुल: बम धमाके में घायल मां के लिए रोते बच्चों की पुकार, VIDEO वायरल

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को तीन अलग-अलग विस्फोटों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

साथ ही दो अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक ब्‍लास्‍ट स्‍थल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको लेकर लोगों में और भी गुस्सा बढ़ गया है।

वीडियो बम विस्फोट के समय की है, जिसमें एक बेहोश महिला के सामने उसके दो बच्चे खून से लथपथ खड़े हैं और रो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कई शवों को खून से लथपथ हालत में देखा जा सकता है।

सबसे ज्यादा गुस्सा लोगों में वीडियो के उस हिस्से को देखकर आ रहा है, जिसमें बेहोश पड़ी मां के सामने खून से लथपथ खड़े उसके दो बच्चे लगातार रो रहे हैं।

वीडियो में रोते हुए बच्चे मां को लगातार पुकार रहे हैं। वे दोनों अपनी मां को उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद वीडियो में बेहोश महिला को सुरक्षाकर्मियों द्वारा ले जाया जा रहा है।

इस बीच वीडियो बनाने वाला शख्स रोते हुए बच्चों को चुप कराने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो अपलोड करते ही कुछ ही देर में दारी भाषा में हैशटैग “मां उठो” से ट्रेंड करने लगा।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इस वीडियो को देखकर दुख जाहिर करने लगे. साथ ही लोग काबुल में हुए हमले की निंदा करने लगे।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता ने बाद में पुष्टि की कि दोनों बच्चों को हल्की चोटों के लिए इलाज किया गया था, जबकि वीडियो में महिला गंभीर रूप से घायल थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *