दिल्ली: रणहौला में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पकड़े गए तीन नाबालिग

Delhi

दिल्ली के रणहौला इलाके में 17 वर्षीय लड़के ने एक व्यक्ति की उसके घर के बाहर कथित तौर पर चाकू मारकर केवल इसलिए हत्या कर दी कि पीड़ित ने उसे अपने भाई की बेटी (भतीजी) को परेशान करने से रोका था। Delhi

Read Also: PM मोदी आज से बिहार चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत, समस्तीपुर में होगी पहली रैली

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि, “आरोपी बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे धारदार हथियार लेकर 27-वर्षीय युवक के विकास कुंज स्थित घर के बाहर पहुंचा और लड़की की मां से झगड़ा करने लगा। पुलिस ने सब्जी विक्रेता 17 वर्षीय लड़के तथा हमले के दौरान उसके साथ मौजूद उसके दो साथियों को पकड़ लिया है।” Delhi

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब पीड़ित व्यक्ति आरोपी से बहस करने लगा तो उसने (आरोपी ने) गुस्से में उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि हमला करने के बाद आरोपी, पीड़ित को बुरी तरह लहूलुहान छोड़कर भाग गया। पड़ोसियों ने पीड़ित को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर मिली और एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई।

Read Also: Bollywood: दिसंबर को रिलीज होगी कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’

पुलिस ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि आरोपी पिछले दो महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। लड़की के परिवार ने पहले रणहौला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि लड़का अक्सर उसका पीछा करता था और यहां तक कि उन्हें डराने के लिए कुछ साथियों के साथ तलवार लेकर उनके घर भी आया था।’’ Delhi

रणहौला थाने में दर्ज हुई शिकायत के बाद उस किशोर द्वारा लिखित में कहा गया था कि वह दोबारा लड़की से संपर्क नहीं करेगा या उसे परेशान नहीं करेगा जिसके आधार पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। मगर उसके बाद अब ये घटना जरूर सामने आई है। Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *