DUSU : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों में ABVP ने चार में से तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन के खाते में गया।
News Desk: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी DUSU चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। चार केंद्रीय पदों के लिए हुई मतगणना में ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की। ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा और कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों की बढ़त बदलती रही। अंतिम नतीजे में यश डबास ने यह सीट अपने नाम की।
Read Also- Maruti को टक्कर देने आई Kia की नई CNG 7-सीटर, ₹12.12 लाख से शुरू कीमत
DUSU उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन ने शुरुआत से ही मजबूत बढ़त बनाए रखी और अंत में जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने NSUI की नम्रता चौधरी को पीछे छोड़ा। संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। इस तरह केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पद ABVP के खाते में गए, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा। मतगणना के दौरान अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कई राउंड तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। 16वें राउंड तक उपलब्ध आंकड़ों में यश डबास 18,786 वोट के साथ विजय शंकर मीणा से आगे थे, जबकि रिया छाबड़ी को 16,145 और लक्ष्य राज सिंह को 12,435 वोट मिले थे।
Read Also- Postpartum: छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है… पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बोलीं करिश्मा तन्ना
DUSU चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को हुआ था और मतगणना 19 सितंबर की सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 40.46 फीसदी रहा, जो पिछले साल के 39.45 फीसदी से अधिक था। मतगणना नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। चारों प्रमुख पदों के नतीजे सामने आने के बाद अब DUSU के नए पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो गई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

