पंजाब: बरनाला में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Barnala

पंजाब में बरनाला जिले के गांव शेहना के पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस केस में हरजिंदर सिंह जिंदर, गुरदीप दास दीपी बाबा और जगविंदर सिंह निवासी शेहना को गिरफ्तार किया गया है। Barnala

Read Also: जयपुर: SMS अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 6 मरीजों की मौत व 5 की हालत गंभीर

इस बारे मीडिया को जानकारी देते हुए पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने बताया, “पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस कार्रवाई के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल और गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।” Barnala

डीआईजी ने बताया कि मुख्य हत्यारा हरजिंदर सिंह मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता के साथ रहता था और उसका सुखविंदर सिंह से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पंचायती विवाद भी शामिल हो सकता है, लेकिन प्रारंभिक जांच में केवल पैसों के लेन-देन की बात ही सामने आई है। सुखविंदर सिंह सेहना गांव में बस स्टैंड के पास एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर बैठा था, तभी आरोपियों ने उसे गोली मार दी थी। Barnala

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *