जयपुर: SMS अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 6 मरीजों की मौत व 5 की हालत गंभीर

Jaipur

राजस्थान में जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रविवार देर रात भीषण आग गई। इसकी चपेट में आने से 6 मरीजों की मौत हो गई और 5 मरीजों की हालत गंभीर है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। Jaipur

Read Also: उत्तर प्रदेश: संभल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ‘अवैध’ मस्जिद को स्वयं ही बुलडोजर से गिराया

आपको बता दें, आग लगने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल भी जाना और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने पुष्टि की है कि अस्पताल में आग लगने की इस घटना में 2 महिलाओं और 4 पुरुषों सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। Jaipur

डॉ. अनुराग ने कहा, “कुल 24 मरीज थे। 11 एक आईसीयू रूम में और 13 दूसरे में। ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। 11 में से हम 6 को नहीं बचा सके क्योंकि उनकी हालत पहले से ही गंभीर थी।” मृतकों की पहचान सीकर के पिंटू, जयपुर के दिलीप, भरतपुर के श्रीनाथ, भरतपुर की रुक्मिणी, भरतपुर की खुशमा और सांगानेर के बहादुर के रूप में हुई है। Jaipur

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *