आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र त्रिवेदी ने पाकिस्तान को खुली और कड़ी चेतावनी दी है। जनरल द्विवेदी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि, “अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो वो दुनिया के नक्शे से मिट सकता है।”
भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज दिल्ली में ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में टेरर स्टेट पाकिस्तान को सीधा और कड़ा संदेश दिया है।
Read Also: PM Modi ने विदेश यात्रा पर टैक्स की खबर का किया खंडन
जनरल द्विवेदी ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो वो दुनिया के नक्शे से मिट सकता है। सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा रहना चाहता है या नहीं।
आर्मी चीफ ने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ साजिशें रचने का सिलसिला जारी रखता है, तो उसे यह फैसला करना होगा कि वह दुनिया के नक्शे पर भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास का।
जनरल द्विवेदी ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पूरी तरह थमा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना अब पहले जैसी नरमी नहीं बरतेगी। पाकिस्तान को याद दिलाते हुए उन्होंने इशारा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था। अगर पाकिस्तान ने सबक नहीं लिया तो आगे की कार्रवाई और भी कड़ी होगी।
Read Also: Tamil Nadu: लोक भवन ने CM विजय समेत 10 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आर्मी चीफ का यह बयान भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी को दोहराता है। पाकिस्तान अब साफ तौर पर चेतावनी समझ चुका होगा कि आतंकवाद का समर्थन उसकी खुद की अस्तित्व की कीमत पर होगा।
दरअसल, आर्मी चीफ के इस बयान के मायने साफ हैं। भारत अब सिर्फ डिफेंसिव होने के मूड में नहीं है। जनरल द्विवेदी ने सीधे तौर पर पाकिस्तान के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। इतिहास गवाह है कि भारत ने 1971 में पाकिस्तान का भूगोल बदलकर बांग्लादेश बना दिया था, और अब सेना प्रमुख का यह बयान इशारा कर रहा है कि अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा, तो अंजाम इससे भी बुरा हो सकता है।
