PM Modi ने विदेश यात्रा पर टैक्स की खबर का किया खंडन

PM Modi

PM Modi ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार विदेश यात्रा पर उपकर या कर लगाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर किसी भी तरह का नया टैक्स या सरचार्ज लगाए जाने की खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है। पीएम मोदी ने जिस खबर को सोशल प्लेटफॉर्म पर टैग करते हुए खंडन किया है इसमे जानकारी दी गयी थी कि सरकार विदेश यात्राओं पर नया सरचार्ज या टैक्स लगाने की तैयारी में है।PM Modi

Read Also-International: नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी ने दिया ‘विकसित भारत’ का संदेश

अब इस खबर पर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने विराम लगा दिया है। पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि-“ऐसी खबरें पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं। विदेश यात्रा पर किसी भी नए टैक्स या सरचार्ज को लगाने का सवाल ही नहीं उठता।” पीएम मोदी ने कहा कि-यह पूरी तरह से झूठ है। इसमें ज़रा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर ऐसी रोक लगाने का सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ और ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ को बेहतर बनाने के लिए कमिटेड हैं।PM Modi

Read Also-Tamil Nadu: लोक भवन ने CM विजय समेत 10 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया

प्रधानमंत्री के इस कड़े रुख और स्पष्टीकरण के बाद, इस गलत खबर को प्रसारित करने वाली संबंधित समाचार एजेंसी ने अपनी गलती मान ली है। एजेंसी ने तुरंत प्रभाव से अपने सभी प्लेटफॉर्म्स से इस खबर को हटा लिया है। यानी अब यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और विदेश जाने वाले यात्रियों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जा रहा है। हमारी भी आपसे अपील है कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।PM Modi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *