प्रोटेम स्पीकर के चयन को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने BJP पर साधा निशाना

Lok Sabha Protem Speaker

Lok Sabha Protem Speaker: प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को कहा कि बीजेपी ने दलित समुदाय के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा कि बीजेपी ने के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त नहीं करके दलित समुदाय को ऐतिहासिक अवसर से वंचित किया हैै।

Read also- MSP बढ़ने पर क्यों खुश नहीं हैं किसान, केंद्र पर भड़के किसान, कहा- हमको पहले दो कानूनी गारंटी…

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा मुझे लगता है कि सरकार का अहंकार बिल्कुल नहीं बदला है। पहले दिन से ही वे इस देश के ज्वलंत मुद्दों की उपेक्षा कर रहे हैं, चाहे वे मणिपुर हो, बेरोजगारी हो, लू हो या परीक्षा संबंधी विवाद हो और संसद के भीतर भी वे संसद की परंपराओं का पालन नहीं कर रहे हैं और मुझे लगता है कि ये दुखद दिन है, ये दलित समुदाय का नुकसान है। ये इंडिया एलायंस या के. सुरेश के लिए कोई नुकसान नहीं है, लेकिन आज भारत में दलित समुदाय के लिए दलित प्रोटेम स्पीकर को सभी जातियों, धर्मों और लिंग के 543 लोकसभा सांसदों को शपथ दिलाते हुए देखने का अवसर था और बीजेपी ने न केवल इंडिया एलायंस बल्कि दलित समुदाय को ऐतिहासिक अवसर से वंचित किया है।”

Read also- श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, गलत तरीके से मछली पकड़ने का लगाया आरोपो

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *