Parliament Winter Session: अडाणी के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, संसद में गरमाई सियासत

Parliament Winter Session:
Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र से पहले अडाणी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।कुछ सांसदों ने ऐसी जैकेट पहनी हुई थी जिस पर ‘मोदी अडाणी एक हैं’ लिखा हुआ था।शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी सांसद सदन में अडाणी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

Read also-Gurugram: पुलिस की सक्रियता से लूट का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश घायल

के. सी. वेणुगोपाल ने दी ये प्रतिक्रिया-  इस पर कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, “देश का मूल मुद्दा ये है कि इस देश की सारी संपत्ति एक ऐसे आदमी के पास जा रही है जो पूरी तरह से भ्रष्ट है। अमेरिकी कोर्ट पहले ही उन्हें समन दे चुकी है। कोर्ट कह रहा है कि भ्रष्टाचार भारत में हुआ। संसद चर्चा के लिए तैयार नहीं है। सरकार अडाणी का नाम भी सुनना नहीं चाहती और हमारा मुंह बंद करने की कोशिश कर रही है, इसलिए हम यहां विरोध कर रहे हैं।

लोकसभा हुई स्थगित- विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगति कर दिया गया है. विपक्षी सांसद अडानी मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे और मामले की जांच की मांग कर रहे थे।

Read also-ग्रेटर नोएडा जा रहे राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में लिया, BKU ने सरकार और प्रशासन को दी ये चेतावनी

सागरिका घोष  ने किया ये दावा-  टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों के बीच कोई विरोधाभास नहीं है और सभी लोग मजबूत और एकजुट हैं।उनका ये बयान कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के संसद परिसर में अडाणी मुद्दे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से टीएमसी के दूर रहने के बाद विपक्षी गुट इंडिया में दरार की अटकलों के बीच आया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *