दिल्ली में गरमाई सियासत! पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद के घर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

AAP Workers Protest

AAP Workers Protest: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद के घर (Former minister Raj Kumar Anand) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बार नारेबाजी की और पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी छोड़कर पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धोखा दिया है।पटेल नगर से विधायक आनंद ने मंगलवार को ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वो खुद को एक ‘भ्रष्ट’ पार्टी के साथ नहीं जोड़ सकते।

Read also-शेयर बाजार में भारती हेक्साकॉम के शेयरों की बेहतरीन शुरुआत – जानें प्राइस

नाराज कार्यकर्ता ने कहा, “हमने राज कुमार आनंद ( Raj Kumar Anand) को अपना कीमती वोट इसलिए नहीं दिया था कि वो पार्टी से भाग जाएं। वो खुद को अरविंद केजरीवाल के सिपाही बताते थे। अब जब साबित करने का समय आया तो वो सबसे पहले भाग गए।”गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राज कुमार आनंद पर निर्वाचन क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राज कुमार आनंद ने पटेल नगर में कोई काम नहीं किया।

गोल्डी भाटिया ने … की ये मांग
प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता ने हंगामा  करते हुए कहा कि हमने राज कुमार आनंद जी को अपना कीमती वोट दिया था। हमने भागने के लिए वोट नहीं दिया था। वो कहते थे हम केजरीवाल जी के सिपाही हैं। सबसे पहले चूहा जहाज छोड़कर भागता है, वैसे ही राज कुमार आनंद जी ने किया।”
AAP कार्यकर्ता ने किया विरोध प्रदर्शन…

Read also-शेयर बाजार में भारती हेक्साकॉम के शेयरों की बेहतरीन शुरुआत – जानें प्राइस

जैसा सभी देख रहे हैं। दो लाख 40 हजार लोगों को धोखा देने वाले राज कुमार आनंद ( Raj Kumar Anand) ने पटेल नगर की जनता को तरसा दिया। यहां के सीवर, जल बोर्ड बह रहे हैं। घरों में पानी नहीं है। हमारी माताएं बहने सिरों पर पानी ढोने को मजबूर हैं। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को भ्रष्ट बताने वाला ये आदमी सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। अगर ईडी और बीजेपी के डर से आपको पार्टी छोड़नी थी तो आम आदमी पार्टी ज्वाइन क्यों की। पहले आपकी वाइफ ने पार्टी को छोड़ा था, आज आपने छोड़ा। हम अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही हैं। न डरेंगे, न झूकेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *