IPL 2024 Auction : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। केकेआर ने 24.75 करोड़ की भारी कीमत में उन्हें खरीदा।ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इससे पहले 2016 में आईपीएल में नजर आए थे।स्टार्क से पहले पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा। तकरीबन एक घंटे तक सबसे महंगे खिलाड़ी रहने के बाद तक स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।
Read also-Indian Cricketer Rishabh Pant : पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ समय लगेगा
आपको बता दें कि विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में मंगलवार को जम कर पैसा बरसा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को नीलामी 20.50 करोड़ रुपये मिलने के कुछ देर बाद उनके साथी गेंदबाज मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ रूपये में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
(Source PTI)
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

