वडोदरा की एथलीट अस्मा ताहिराली झाबुआवाला ने 15वीं नेशनल सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से गुजरात का नाम रोशन किया है। अस्मा ने पावरलिफ्टिंग में 4 गोल्ड जीते हैं और 3 नेशनल रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
आपको बता दें, अस्मा ने चैंपियनशिप में 4 गोल्ड मेडल जीते और इसके साथ ही 3 नेशनल रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अस्मा, जो वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग में गुजरात का प्रतिनिधित्व करती हैं, अपनी पढ़ाई में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि वडोदरा और गुजरात, दोनों के लिए गर्व की बात है और युवा एथलीटों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
Read Also: कर्नाटक में आज CM पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल
अस्मा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम अपनी 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के साथ तालमेल बिठाते हुए हासिल किया है। हाल ही में CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 86.6 फीसदी जैसे अच्छे अंक पाकर पास हुई अस्मा ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो मैदान और क्लासरूम दोनों जगह सफलता हासिल की जा सकती है।
