कर्नाटक में आज CM पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कर्नाटक की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता डी.के. शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

आपको बता दें, बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ‘ग्लास हाउस’ में यह शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:05 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रह सकते हैं।

Read Also: उत्तराखंड: केदारनाथ को कूड़ा-मुक्त रखने के लिए शुरू किया गया ‘कैरी मी बैक’ अभियान

यह शपथ ग्रहण निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद हो रहा है, जो आलाकमान के निर्देशानुसार एक तय सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया का हिस्सा है। डी.के. शिवकुमार के साथ लगभग 10 से 15 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी नेताओं और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को भी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। बेंगलुरु में यातायात व्यवस्था और लोगों की सुविधा को देखते हुए डी.के. शिवकुमार ने इस समारोह को सादगीपूर्ण रखने का निर्णय लिया है। 64 वर्षीय शिवकुमार को उनके मजबूत संगठनात्मक कौशल और कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी में अहम भूमिका के लिए जाना जाता है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *