वाराणसी: मकर संक्रांति के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई

UP News:  मकर संक्रांति के मौके पर रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं को गंगा नदी में स्नान किया। वाराणसी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।मकर संक्रांति, वसंत ऋतु की शुरुआत और नई फसलों की कटाई का प्रतीक है।

Read also –अयोध्या में बन रहे म्यूजियम में दान करेंगे आजादी से पहले के सिक्के और डाक टिकट- हाथरस के शैलेंद्र सर्राफ

विवेकानन्द त्रिपाठी, पुजारी: असल में खिचड़ी आपका कल है क्योंकि मकर राशि रात के नौ बज के 35 मिनट पर प्रवेश हो रहा है। तो रात्रि तो कोई स्नान करेगा नहीं इसलिए कल सभी लोग खिचड़ी मनाएंगे, मकर संक्रांति मनाएंगे। दूर-दूर से श्रद्धालु लोग आते हैं। गंगा स्नान करते हैं। तिल दान करते हैं खिचड़ी दान करते हैं, अन्नदान, जलदान वस्त्रदान इत्यादि।”हालांकि गंगा मां का तो हर एक दिन अपने आप में पावन होता है। लेकिन आज संक्रांति के पूर्व एक अलग ही मान्यता होती है।”भानु शर्मा, श्रद्धालु: आज मकर संक्रांति के पर्व पर हम स्नान गंगा का करते हैं और दान पुण्य करते हैं। उसका बड़ा महत्व है। आज के दिन दान पुण्य करने से उसका हजार गुना फल प्राप्त होता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *