आज से इंफाल में शुरू होगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

(अजय पाल)Bharat Jodo Nyay Yatra:: लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा सुर्खियों में बनी हुई है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत रविवार से मणिपुर की राजधानी इंफाल से हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार ये यात्रा  यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर निकलेगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

 Read also -वाराणसी: मकर संक्रांति के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी रविवार सुबह इंफाल आएंगे और  वहां से खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे।। 2016 में इस युद्ध स्मारक की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की थी। यहां से राहुल गांधी थौबल जाएंगे, जहां से यात्रा की शुरुआत की जाएगी । यात्रा को हरी झंडी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के कई बडे मुख्यमंत्री वे नेता मौजूद रहेगे।

Read also –अयोध्या में बन रहे म्यूजियम में दान करेंगे आजादी से पहले के सिक्के और डाक टिकट- हाथरस के शैलेंद्र सर्राफ

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी आज से आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है. इसको ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का नाम दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने इस यात्रा को चुनावी यात्रा नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा बताया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *