Delhi: भारत-PAK तनाव के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर 138 घरेलू उड़ानें रद्द

India Pakistan Tension:
India Pakistan Tension:  दिल्ली हवाई अड्डे पर अलग-अलग एयरलाइन ने शुक्रवार को आने-जाने वाली 138 उड़ानें रद्द कर दीं। ये जानकारी एक सूत्र ने दी है।भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर देश के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 27 हवाई अड्डे बंद हैं।इस अभियान के तहत सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए।

Read also-Sports News: भारत-पाक तनाव के चलते IPL स्थगित; बीसीसीआई ने कहा, राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे। हवाई अड्डों के बंद होने के परिणामस्वरूप कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच कुल 66 घरेलू प्रस्थान और 63 आगमन और पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और चार आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं।डायल’ ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों का कार्यक्रम और सुरक्षा प्रक्रिया का समय प्रभावित हो सकता है।”

Read also- भारत-पाक तनाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख संग की बैठक

डेल्ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) देश के सबसे बड़े और व्यस्ततम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है।डायल ने यात्रियों को सुरक्षा जांच चौकियों पर अतिरिक्त समय के लिए तैयार रहने और सुचारू प्रक्रिया के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की भी सलाह दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *