Operation Sindoor: पाकिस्तान गोलाबारी से रिहायशी इलाकों में भारी नुकसान, सरहद पर बढ़ा तनाव

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी की वजह से इलाके के निवासी सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।बारामुल्ला जिले के उरी में अचानक हुई गोलीबारी ने कई परिवारों को रात के अंधेरे में अपने घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है।निवासी ने कहा, “हम किसी भी सुरक्षित जगह पर चले जाएंगे। भारी गोलाबारी हो रही है। हमारे बच्चे बहुत छोटे हैं, इसलिए हम यहां से जा रहे हैं।”निवासी ने कहा, “हम अब बारामुल्ला जा रहे हैं। कल रात भारी गोलाबारी हुई।”स्थानीय अधिकारियों ने उरी से निवासियों को बारामुल्ला समेत सुरक्षित शहरों में ले जाने में मदद करने के लिए बसें तैनात की हैं।

Read also- Delhi: भारत-PAK तनाव के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर 138 घरेलू उड़ानें रद्द

सरहद पर बढ़ा तनाव- पाकिस्तान ने 8 मई को जम्मू हवाई अड्डे को निशाना बनाने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई जारी, जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट किया गया।ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू में हमला किया है और जम्मू-एयरपोर्ट को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की। भारतीय सेना ने साहस दिखाते हुए कई मिसाइल और ड्रोन मार गिराए हैं। फिलहाल पूरे जम्मू-कश्मीर में ब्लैक आउट किया गया है। पाकिस्तान के नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है।

Read also-Sports News: भारत-पाक तनाव के चलते IPL स्थगित; बीसीसीआई ने कहा, राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

आपको बता दें कि पाकिस्तान के हाथ फिर निराशा हाथ लगी जब पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा, लेकिन भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की S-400 ने  पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया।वहीं पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी की वजह से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई है।स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने अंधाधुंध गोलाबारी को “बर्बर और कायराना” बताया है। यह गोलाबारी पूरी सीमा पर सुबह 2 बजे शुरू हुई, जिसमें कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *