मथुरा में एक आवासीय कॉलोनी में पानी की टंकी ढहने से 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश में मथुरा की एक आवासीय कॉलोनी में रविवार को पानी की टंकी ढहने और उसका मलबा कुछ आवासीय घरों पर गिरने से 2 लोगों की मौत और 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read Also: टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI देगी 125 करोड़ का इनाम, जय शाह का बड़ा ऐलान

पानी की टंकी ढहने की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कृष्णा विहार कॉलोनी में शाम करीब पांच बजे हुई। DM शैलेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक पानी की ये टंकी तीन साल पहले ही बनाई गई थी।

DM ने कहा कि बारिश के कारण संरचना कमजोर होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खोज एवं बचाव अभियान जारी है, हालांकि मलबे में और लोगों के फंसे होने की संभावना नहीं है। वहीं मथुरा SSP ने कहा कि घायल व्यक्तियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read Also: दिल्ली में हुई बारिश के बाद कैसा है मौसम का हाल ?-जानिए

सूचना मिलते ही सभी टीमें, राजस्व टीम, पुलिस टीम, डॉक्टरों की टीम और अग्निशमन अधिकारी बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी राहत व बचाव कार्य में मदद मिली। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *