उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव IAS मनोज कुमार सिंह ने संभाला पदभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) वर्ष 1988 बैच के अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालकर उन्होंने कहा विभागों को जो भी लक्ष्य दिए गए हैं उन्हें तन्मयता के साथ पूरा किया जाएगा।

Read Also: मथुरा में एक आवासीय कॉलोनी में पानी की टंकी ढहने से 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आपको बता दें, IAS मनोज कुमार सिंह पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इससे पहले मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। वो ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। इसके अलावा मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई। वह भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं।

Read Also: टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI देगी 125 करोड़ का इनाम, जय शाह का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला, जिसके फलस्वरूप मुख्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल रविवार को खत्म हो गया। इनकी जगह पर ही मनोज कुमार सिंह ने आज पदभार संभाला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *