दिल्ली में हुई बारिश के बाद कैसा है मौसम का हाल ?-जानिए

दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है। देश की राजधानी में हुई बारिश के कारण जगह-जगह हुआ जलभराव दिल्लीवालों के लिए मुसीबत बना हुआ है। वहीं इस बारिश के बाद मौसम किस करवट बैठा है आइए जानते हैं।

Read Also: रोहित और विराट के बाद रवींद्र जडेजा ने भी किया क्रिकेट के T20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान, PM मोदी ने तारीफ कर दीं शुभकामनाएं

आपको बता दें, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम साढ़े पांच बजे ह्यूमिडिटी 60 फीसदी थी। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहने और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Read Also:Modi 3.0 Budget: बीते सालों में कैसा रहा एजुकेशन बजट? क्या युवाओं के लिए खुलेगा केंद्र का खजाना?

इसके अलावा दिल्ली में बारिश के बाद वायु गुणवत्ता का हाल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बताया गया कि राष्ट्रीय राजधानी का AQI शाम छह बजे 118 की रीडिंग के साथ “मध्यम” श्रेणी में था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *