गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Goa

गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ (Birch by Romeo Lane) नाम के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। CM प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच के आदेश दिए हैं और सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। Goa

Read Also: दिल्ली के स्कूलों में आज से AI Grind Initiative का शुभारंभ, CM रेखा गुप्ता बोलीं- कक्षाएं अब इनोवेशन प्रयोगशालाओं में बदलेंगी 

गोवा पुलिस ने 25 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 4 पर्यटक और 14 क्लब के कर्मचारी शामिल हैं, जबकि 7 अन्य की पहचान की जा रही है। इस घटना में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जाँच में किचन में सिलेंडर ब्लास्ट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। Goa

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि तीन लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी 22 लोगों की मौत दम घुटने (suffocation) से हुई, क्योंकि क्लब का निकास मार्ग तंग था। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि नाइट क्लब ने आग से सुरक्षा मानदंडों (fire safety norms) का पालन नहीं किया था। Goa

Read Also: PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भेंट किया था आगरा के संगमरमर शिल्पकारों का बनाया शतरंज सेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। Goa

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *