देश में 40,134 ताजा कोरोना के मामले सामने आए

COVID-19 : कोरोना वायरस के 2338 नए केस आए, 19 मरीजों की मौत, covid news

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 40,134 ताजा कोरोना के मामले सामने आए हैं। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना पीडि़तों की संख्या 3,16,95,958 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। 422 दैनिक मृत्यु के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई।

 

Also Read गाजियाबाद की मेयर ने किया निरीक्षण अधिकारियों को लगी फटकार

सक्रिय कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 4,13,718 हो गई है और इसमें कुल संक्रमणों का 1.31 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 97.35 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 2,766 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसके अलावा, रविवार को 14,28,984 टेस्‍ट किए गए, जिससे अब तक किए गए कुल टेस्‍ट की संख्‍या 46,96,45,494 हो गए, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.81 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.37 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,08,57,467 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। नेशनल वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक वैक्सीन की डोज 47.22 करोड़ तक पहुंच गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *