चक्रवात मिचौंग की वजह से एनटीआर जिले में 500 एकड़ धान के खेत पानी में डूबे

Cyclone Michaung: चक्रवात मिचौंग की वजह से लगातार बारिश के बाद आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के जग्गय्यापेटा चुनाव क्षेत्र में करीब 500 एकड़ में फैले धान के खेत पानी में डूब गए हैं।किसान, सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए और बिना किसी शर्त के उनसे धान की खरीद की जाए।इस बीच, बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने ‘मिचौंग’ से प्रभावित जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को जल्द से जल्द हालात सामान करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।

Read also-INDIA गठबंधन की मीटिंग में शामिल नहीं होने की चर्चाओं पर CM नीतीश कुमार ने लगाया विराम !

इस इलाके में बेमौसम बारिश और चक्रवात की वजह से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आंध्र प्रदेश में, खासकर जग्गय्यापेटा निर्वाचन क्षेत्र में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हम मांग करते हैं कि सरकार उन किसानों को मुआवजा दे, जिन्हें नुकसान हुआ है। इसके अलावा, हम सरकार से बिना कोई शर्त लगाए किसानों से धान खरीदने का आग्रह करते हैं।हम आरबीके केंद्रों के जरिये सरकार को धान बेचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे दावा करते हैं कि धान गीला है। जब हम निजी ठेकेदारों को धान बेचने की कोशिश करते हैं, तो वे कीमतें कम कर देते हैं। इसके बाद वे आरबीके पर धान बेचते हैं, जो वे हमसे कम कीमत पर खरीदते हैं।

( Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *